शारदीय कांवड़ मेला अब धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है

0
240
 dipr

हरिद्वार में शारदीय कांवड़ मेला अब धीरे धीरे जोर पकड़ने लगा है।यूपी के मुरादाबाद, बिजनौर रास्तों पर कांवड़ियों के जत्थे दिखाई देने लगे हैं। हरिद्वार में भी हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर जल भरकर दूरस्थ कांवड़िए रवाना होने लगे हैं। श्रावणी कांवड़ में जहां राजस्थान हरियाणा पंजाब दिल्ली आदि का कांवड़िया बहुतायत पहुंचता है, वहीं इस कांवड़ मेले में प्रायः यूपी के लखनऊ बरेली रामपुर मुरादाबाद बिजनौर और कुछ संख्या में छत्तीसगढ़ व बिहार से कांवड़िए कांवड़ लेने पहुंचते हैं।26 को महाशिवरात्रि के साथ शारदीय कांवड़ मेले का समापन होगा।

Reported By : Ramesh Khanna

LEAVE A REPLY