केदार घाटी में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान में गिरावट

0
247
 dipr

केदार घाटी के हिमालयी क्षेत्रो मे विगत दो दिनो से रूक – रूककर हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त – व्यस्त हो गया है । निचले क्षेत्रो मे हल्की बारिश होने तथा सर्द हवाओ के चलने से तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने लगी है । सीमान्त क्षेत्रो के तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने से ग्रामीण घरो मे कैद रहने के लिए विवश हो गये है तथा बाजारो मे लोग अलाव के सहारे दिन गुजार रहे है । मौसम के बार – बार करवट लेने से गौरीकुण्ड – रामबाडा पैदल मार्ग पर आगामी यात्रा सीजन की तैयारियो मे जुटे मजदूरो को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है ।

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY