हाथी और नशेड़ी आमने-सामने वीडियो हुआ वायरल

0
240
 dipr

हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में वन्यजीवों का रिहायशी इलाकों में आना अब धीरे धीरे आम होता जा रहा है।
ताजा मामला कनखल क्षेत्र का है, जहां जंगल से निकल कर एक विशाल टस्कर हाथी अचानक कॉलोनी में घुस आया।
इसी दौरान, नशे में धुत एक व्यक्ति हाथी के सामने थोड़ी देर तक बेखौफ घूमता रहा ,गनीमत ये रही कि हाथी ने उस पर हमला नहीं किया।

यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद डरावना था।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जानकारी मिलने पर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से अपील की है कि वे जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें और सतर्क रहें।

देखे वायरल वीडियो:

 

Reported By: Abhyudaya Sharma

LEAVE A REPLY