शिवालिक नगर पालिका में सोलर लाइटों की असमान वितरण

0
239
 dipr

हरिद्वार शिवालिक नगर पालिका में एक बार फिर से लाईटों की चर्चा है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई सोलर लाइटों में भारी अनियमितता का आरोप है। शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 में पार्षद ने कहीं अधिक तो कहीं बिल्कुल भी लाईटों नहीं नहीं लगाने का आरोप लगाया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइटों का वितरण सही ढंग से नहीं किया गया, जिससे कई इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है।

स्थानीय निर्दलीय पार्षद अमरदीप रॉबिन ने बताया कि उन्होंने शिकायत सामने आने पर एच आरडीए में शिकायत की थी लेकिन शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया । वार्ड के कई नागरिकों ने इस असमान लाइटिंग पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गड़बड़ी को ठीक किया जाए।

 

Reported By: Ramesh Khanna

LEAVE A REPLY