कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के इस्तीफे पर कांग्रेस जनों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

0
237
 dipr

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व पार्षद दल नेता देवेन्द्र कुमार प्रजापति ने कहा कि आज पूरे उत्तराखंड वासियों की जीत है जिस प्रकार उन्होंने सदन में उत्तराखंड वासियों को गाली देने का काम किया था उसका फल आज उनको अपने रोजगार देने वाले पद से इस्तीफा देना पड़ा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अभी भी अपने किए गए कारनामों की माफी नहीं मांगी, ऋषिकेश की महान जनता ने बड़े संयम के साथ परिचय देने का काम किया जब मंत्री व मंत्री के कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश की जनता को जातिवाद में बांटने की साजिश की तब ऋषिकेश की जनता ने एकता का परिचय देते हुए मंत्री व उनके लोगों की साजिश को नकारने का काम किया।

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY