गंगानगर के निवासियों को वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी- एकांत गोयल

0
114

ऋषिकेश

स्थानीय गंगानगर में जो लोग कई वर्षों से वोल्टेज की समस्या से परेशान रहते थे उससे गंगानगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल के प्रतिनिधि समाजसेवी एकांत गोयल ने बताया कि इस गर्मी से गंगानगर के निवासियों को वोल्टेज की समस्या से बहुत जल्दी राहत मिलेगी । एकांत गोयल ने बताया गंगानगर में जो 63 kv के ट्रांसफार्मर थे वह अब 250 केवी ट्रांसफार्मर में बदलने जा रहे हैं । उन्होंने कहा यह सब आप सबके सहयोग और प्यार से ही संभव हो पाया है ।

जो कार्य पिछले 15 सालों 20 सालों में गंगानगर में नहीं हुए वो मेरा प्रयास है कि मैं उसे उन कार्यों पर ज्यादा ध्यान दूं । और उसे पूरा करने का पूरा प्रयास करूं । एकांत गोयल ने बताया कि बहुत ही जल्द आप लोगों को वोल्टेज समस्या से निजात मिल जाएगी ।

शनिवार पूरी टीम के साथ यूपीसीएल की निरीक्षण किया । नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह उपलब्ध कराई गई ।

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY