हरिद्वार के सिद्ध पीठों में उमड़ी भक्तों की भीड़

0
108

हरिद्वार

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन हरिद्वार के सिद्ध पीठ में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासतौर पर चंडी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-पाठ और दर्शन के लिए जुटे हुए हैं।

भक्तों के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा है, और चारों ओर भक्ति का माहौल बना हुआ है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है, और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें।

 

देखे वीडियो:

 

Reported by: Abhyuday Sharma

LEAVE A REPLY