स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जाना फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का हाल

0
261
 dipr

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने  देहरादून जिला अस्पताल में जाकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन को दिशा निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि कुट्टू का आटा खाने से यह फूड प्वाइजनिंग हुई है। इस घटना के कारणों की जांच के लिए डॉ रावत ने स्थानीय प्रशासन को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए|

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY