200 नशीले इंजेक्शन के साथ पुलिस ने तस्कर को दबोचा

0
246
 dipr

ब्यूरो: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर 200 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर के अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में सुभाष नगर बैरियर पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोहम्मद अकरम हुसैन को पकड़ा है। वह उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस संख्या UP 25 FT4177 से यात्रा कर रहा था और एक थैले में 200 नशीले इंजेक्शन ले जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि ये इंजेक्शन उसने बहेड़ी, बरेली के रिहान और मुस्तफा से खरीदे थे।

अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

देखे वीडियो:

प्रकाश चन्द्र, एसपी सिटी हल्द्वानी

LEAVE A REPLY