हरिद्वार में तीर्थ की मर्यादा तार-तार, शराब के नशे में दंपति चोरी करते पकड़े गए

0
252
 dipr

हरिद्वार में बहुत से नागरिकों को ये पीढ़ा है कि हरिद्वार का तीर्थत्व नष्ट हो रहा है और अब लोग यहां पिकनिक, मौज-मस्ती, सैर-सपाटे के लिए अधिक आने लगे हैं। इसमें सरकार की तीर्थाटन आधारित पर्यटन पालिसी भी कम जिम्मेदार नहीं है जिसमें तीर्थों की मर्यादा बनी रहे इसकी कोई बंदिश नहीं।

आज हरिद्वार के अपर रोड़ पर दुकानदारों ने एक महिला पुरुष जो कि पति-पत्नी थे को दुकान से सामान चोरी करते हुए पकड़ लिया। बहसबाजी में दोनों के मुंह से शराब के भभके फूटने लगे। जिसपर दुकानदारों ने महिला का पर्स चैक किया तो उसमें आधी खाली हुई इंग्लिश शराब की बोतल मिली।

पुछताछ में दोनों ने बताया कि वह पंजाब से बैसाखी स्नान के लिए हरिद्वार आए हैं। जिसपर दुकानदारों ने दोनों की जमकर क्लास लगाई।

 

 

Reported By: Ramesh Khanna

LEAVE A REPLY