हरिद्वार में बैसाखी स्नान सम्पन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

0
245
 dipr

हरिद्वार में आज बैसाखी स्नान सम्पन्न हो रहा है। हरकी पैड़ी सहित तमाम घाटों पर श्रद्धालु गंगा में डुबकियां लगा रहे हैं। आज के स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहले ही हरिद्वार पहुंच गए थे। जिसके चलते तड़के ही श्रृद्धालुओं ने गंगा में डुबकियां लगानी शुरू कर दी। प्रशासन ने भी स्नान को लेकर व्यापक प्रबंध किए हैं।

इसके लिए पूरे मेला क्षेत्र को तीन सुपर जोन 14 जोन व 40 सेक्टरों में बांटा गया है। एसपी नगर को पुलिस व्यवस्थाओं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि बैसाखी स्नान हरिद्वार के स्नान कैलेंडर के मुख्य स्नान पर्वों में से है। कुंभ में यह स्नान प्रमुख स्नान होता है।

 

Reported by: Ramesh Khanna

LEAVE A REPLY