कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के विरोध में आज प्रदेश भर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता सड़कों पर उतरे। राजधानी देहरादून में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परेड ग्राउंड के समीप एकत्रित होकर ईडी कार्यालय के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने ईडी, सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी करी। इस दौरान गुस्साए कांग्रेसी नेताओं ने सुरक्षा बैरिकेटिंग को भी पार कर दिया और ईडी दफ्तर के गेट पर जमकर नारेबाजी करी। जिसके बाद वे गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि विपक्ष लगातार महंगाई, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दे उठाता आ रहा है, इसलिए भाजपा की केंद्र सरकार इस आवाज को दबाने के लिए ईडी व सीबीआई का सहारा लेती है, जिसके खिलाफ आज हम सड़कों पर उतरें हैं.
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









