टिहरी की अनुष्का बनी इंटर टॉपर, पढ़ाई सरकारी स्कूल से

0
264
 dipr

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं परीक्षा को टॉप करने वाली अनुष्का राणा राजधानी देहरादून की सरकारी स्कूल बडासी की छात्रा हैं,मूल रूप से अनुष्का राणा टिहरी जिले के चन्द्रबदनी जामनीखाल के पास भल्डियाना गांव की है,जो कल ही अपने गांव में परिवार के साथ शादी में शामिल होने गांव भी पहुंच रही है।

खास बात ये है कि उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक जहां अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने का काम करते हैं,तो वहीं अनुष्का के पिता अमरिंदर सिंह राणा उसी स्कूल में फिजिक्स के टीचर है,जिस सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए अनुष्का ने इंटर में टॉप किया है।

 

Reported By: Shiv Narayan

LEAVE A REPLY