हिंदूवादी संगठन दुम दबा कर बैठा है क्यों कि उनको सत्ता का सुख मिल गया है

0
246
 dipr

हरिद्वार

आतंकियों की कायराना हरकत पर संत समाज का गुस्सा फूट गया है।

पहलगाम आतंकी हमले पर हरिद्वार के साधु-संतों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर बोले हिंदुओं को अब खुद उठानी होगी जिम्मेदारी।

उन्होंने कहा कि आज हिंदू अपने को असहाय और अकेला महसूस कर रहा है।
जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने आतंकियों की इस कायराना हरकत की तीखी निंदा करते हुए कहा अब हिंदुओं को अपनी रक्षा खुद करनी होगी।

उन्होंने साफ कहा “पहले धर्म पूछा, पैंट उतरवाया फिर धार्मिक चिन्ह देखकर गोली मार दी गई,ये किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
हरिद्वार से देशभर के संतों की एकजुट चेतावनी दे दी गई है कि सरकार जल्द दे सख्त जवाब, वरना संत समाज उठाएगा धर्मरक्षा का बिगुल।

देखे वीडियो:

वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

LEAVE A REPLY