पतंजलि योग पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी रामदेव ने पहलगाम आतंकी हमले की तीखी निंदा की

0
704
 dipr

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बीते दिन आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने इस आतंकी घटना की तीखी निंदा करते हुए बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा। हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया गया। इतना ही नहीं, जिन लोगों ने खुद को हिंदू न बताया, उन्हें जबरन कलमा पढ़ने के लिए कहा गया। स्वामी रामदेव ने कहा कि यह आज़ाद भारत की सबसे शर्मनाक घटनाओं में से एक है। उन्होंने आरोप लगाया कि आतंकियों का मकसद न सिर्फ कश्मीर, बल्कि भारत के हर गांव, हर गली और हर मोहल्ले में हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाना है।
रामदेव ने पूरे देश से अपील की है कि ऐसे नापाक मंसूबों को नाकाम करें और एकता की मिसाल कायम रखें।

 

 

स्वामी रामदेव

 

Reported by: Rajesh Kumar

LEAVE A REPLY