30 अप्रैल को खुलेंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट

0
241
 dipr

चारधाम यात्रा खुलने के लिए एक सप्ताह का समय केवल शेष रह गया है।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी मेहरबान सिंह बिष्ट इन धामों में आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इस बात को लेकर अधिकारियों की टीम के साथ लगातार धाम में आवश्यक अरेंजमेंट बनाने में लगे हुए है।
उन्होंने लोक निर्माण,स्वास्थ्य विभाग, परिवहन जिला पंचायत को सख्त निर्देश दिए है कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।उन्होंने होटल और होम स्टे स्वामियों को भी निर्देश दिया है कि उनके यहां रुकने वाले यात्रियों के साथ अतिथि देवों भव का ध्यान रखते हुए उनका आतिथ्य सत्कार करे ताकि यात्री जब लौट कर वापस जाए तब उनके दिल में उत्तराखंड की एक अलग छवि हो।

गौर तलब है कि कुछ ही दिनों बाद देश विदेश से आने वाले श्रदालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। मंदिर समिति के लोग भव्य रूप से मंदिरों के सजावट में जुट गए है। इस वक्त मां गंगा व यमुना अपने मायके में है विराजमान ।

 

Reported By: Praveen Bhardwaj

LEAVE A REPLY