देहरादून: अवैध मजार पर चला बुलडोजर, सियासत गर्माई

0
232
 dipr

धामी सरकार द्वारा अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही लगातार जारी है। बतादें कि राजधानी देहरादून के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार पर देर रात धामी सरकार का बुलडोजर चला। जिसको लेकर कांग्रेस ने सरकार पर एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा का कहना है कि जब अवैध निर्माण व मजारों पर कार्यवाही होती है तो कांग्रेस का चेहरा खुलकर सामने आता है। कांग्रेस केवल मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है और जितने भी अतिक्रमण अभी तक हुए हैं वो सभी कांग्रेस के संरक्षण में हुए हैं।

 

विपिन कैंथोला, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY