देहरादून: स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण, कंपनियों को सुधार के निर्देश

0
242
 dipr

शहर भर की स्ट्रीट लाइटों की स्थिति जायज़ा लेते हुए देहरादून की नगर आयुक्त नमामि बंसल ने स्ट्रील लाइट अनुभाग की समीक्षा बैठक कर शहर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस बीच नगर आयुक्त नमामि बंसल ने कहा कि स्ट्रीट लाइट कंपनियों को नगर निगम क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों को चालू स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए हैं जिसे लेकर हमने निरीक्षण किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी की तरफ से स्ट्रीट लाइटों में लगाया गया जीपीएस खराब पाया गया जिस पर कंपनी को जल्द से जल्द उन्हें ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

नमामि बंसल, नगर आयुक्त, देहरादून

 

Reported By: Shiv Narayan

LEAVE A REPLY