सीआइएमएस में छात्र सीखेंगे मशरूम उत्पादन के तरीके

0
302
 dipr

यूसर्क की ओर से सीआइएमएस में स्थापित यूसर्क एग्रो इकोलाजी एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर के अंतर्गत प्लांट टिश्यू कल्चर, मशरूम स्पान प्रोडक्शन और वर्मी कंपोस्ट विषय पर साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।  मुख्य अतिथि यूसर्क की निदेशक प्रो अनीता रावत ने यूसर्क की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न वैज्ञानिक कार्यक्रमों और पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण भावी पीढ़ी के दृष्टिकोण का विस्तार करेंगे। उनकी सोच को व्यापक बनाएंगे, समस्याओं को देखने की नई समझ देंगे और उनका कौशल का विकास करेंगे। प्रो रावत ने कहा कि यूसर्क ने बीते करीब चार सालों में 77 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। यह 78 वां प्रशिक्षण है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में 12 उद्यमिता विकास केंद्र भी स्थापित किए हैं। यूसर्क विज्ञान के मूल विषयों से लेकर उन्नत विज्ञान जैसे आणविक जीव विज्ञान, डीएनए अनुक्रमण और बायोइन्फार्मेटिक्स तक के प्रशिक्षण आयोजित कर रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत छात्र पहाड़ी क्षेत्रों से और 40 प्रतिशत मैदानी क्षेत्रों से आते हैं। सीआइएमएस एंड यूआइएचएमटी ग्रुप आफ कालेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यूसर्क का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि एफआरआइ की वैज्ञानिक डा. मोनिका चौहान ने प्रशिक्षुओं को प्लांट टिश्यू कल्चर, मशरूम स्पॉन उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY