Har Ghar Tiranga Abhiyaan : के अंतर्गत मुख्यमंत्री धामी ने फहराया तिरंगा

0
289
 dipr
देहरादून : Har Ghar Tiranga Abhiyaan  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया।
Uttarakhand Cabinet : अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में मिलेगा आरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyaan) आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें।

LEAVE A REPLY