जेल से फरार हुए ईनामी बदमाश को एसटीफ ने दबोचा

0
130

देहरादून। वर्षों पूर्व रूडकी जेल की दीवार फांद कर फरार हुए पच्चास हजार के इनामी बदमाष को उत्तराखण्ड व नोएडा एसटीफ की टीम ने संयुक्त कारवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी कड़ी में विगत 17 वर्षों से फरार एक ईनामी अपराधी को गत रात्रि नोएडा एसटीएफ की सूचना पर थाना रूड़की क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है जो थाना गंगनहर में पंजीकृत मुकदमों में विगत 17 वर्षो से वांछित था। आरोपी की पहचान हरिसिंह उर्फ हरीश निवासी बागपत के रूप में हुई। बताया कि अभियुक्त हरिसिंह उर्फ हरीश द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2007 में रुड़की में मोबाइल शॉप में चोरी करने पर कुछ दिनों बाद गंगनहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रुड़की जेल भेज दिया था। कुछ दिनों बाद अभियुक्त हरिसिंह उर्फ हरीश रुड़की जेल की दीवार कूदकर भाग गया था तब से अपना नाम व पहचान छिपाकर पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में रह रहा था। एसटीएफ टीम काफी वर्षों से इसको पकडने के लिए मैनुवल सूचना एकत्र कर रही थी एंव इसकी धरपकड के लिए कई राज्यों में लगातार दबिश दे रही थी। एसएसपी ने बताया कि पकडे गए अभियुक्त पर पच्चास हजार रूपये का इनाम घोशित था। कहा कि आगे पर ईनामी बदमाषों की धरपकड को अभियान जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY