उत्तरकाशी। समाज में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर व महिला अपराध तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक धरासू के नेतृत्व में थाना धरासू पुलिस की टीम द्वारा षनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र, चिन्यालीसौड़ में आयोजित किसान सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर, महिला संबंधी अपराध व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। महिला उपनिरीक्षक शशि राणा एवं तस्लीम आरिफ द्वारा लोगों को साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा के उपाय और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जानकारी देते हुये साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 की उपयोगिता बतायी गयी। नशे के कुप्रभाव के प्रति सजग करते हुये सभी को नशे से दूरी बनाने, स्वस्थ जीवनशैली के लिये प्रेरित किया गया। यातायात नियम व सड़क सुरक्षा के उपाय की जानकारी देने के साथ महिला अपराध व महिला सुरक्षा तथा डायल 112 व उत्तराखण्ड पुलिस एप्प की जानकारी भी दी गई।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...











