प्रतिबन्धित जड़ी-बूटी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
70

उत्तरकाशी। थाना मोरी पुलिस द्वारा बेशकीमती मेडा व पंजा जड़ी-बूटी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में जडी बूटी बरामद हुयी है। जानकारी के अनुसार मोरी पुलिस ने गत रात्रि मुखबिर से मिली एक सूचना के आधार पर क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। मोरी-नेटवाड रोड, कुनारा तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07TD 1167 (कैम्पर) को चैक किया गया तो वाहन सवार दो लोगों राजेन्द्र (चालक) व सूरत सिंह के कब्जे से 6 अलग-अलग कट्टों मे भरी 152 किलोग्राम प्रतिबन्धित मेडा तथा एक कट्टे में 15 किलोग्राम पंजा जड़ी-बूटी बरामद की गयी। अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा यह जड़ी बूटी लिवाड़ी, मोरी के जंगलों से निकालकर एकत्रित की गई है, जिसे बेचने के लिए देहरादून ले जाने की फिराक मे थे। पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया गया है। बरामद प्रतिबन्धित जड़ी बूटी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी में संबंधित धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY