देहरादून। मोबाईल की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डोईवाला कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत निवासी राहुल पुत्र विनोद कुमार द्वारा कोतवाली डोईवाला पर एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया गया कि उनकी दुकान से कंप्यूटर, मोबाइल, घड़ियां व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि चोरी कर लिये गये है। जिस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। घटना के अनावरण के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17/11/2025 को डेन्टल कट हरिद्वार रोड लालतप्पड से घटना में शामिल अभियुक्त रवि पुत्र राम प्रसाद को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









