देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री और राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। आज शाम को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। भट्ट राजधानी के महंत अस्पताल में भर्ती थे और कल डिस्चार्ज हुए थे। गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती रही है। वे पहाड़ की आवाज़ को मजबूत तरीके से उठाने वाले नेताओं में गिने जाते थे। वहीं वे उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में से एक थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। कई संगठनों और नेताओं ने दिवाकर भट्ट के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
क्राइम
शातिर ने मोबाइल पर फर्जी भुगतान दिखाकर शोरूम से ठगी स्कूटी,...
देहरादून। हीरो शोरूम में मोबाइल पर फर्जी भुगतान का विवरण दिखाकर स्कूटी ठगने के आरोपी को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार,...
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...


/>







