आत्महत्या मामले में एसआईटी गठित, निलंबित पुलिसकर्मियों का तबादला

0
144

ऊधमसिंह नगर। जनपद के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवंत सिंह द्वारा 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय ने सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक STF नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट एवं उपनिरीक्षक  मनीष खत्री को शामिल किया गया है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 SI, 01 ASI, 01 मुख्य आरक्षी और 07 आरक्षी कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है।पुलिस मुख्यालय द्वारा उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं, उक्त आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

LEAVE A REPLY