मंडी के अंदर दो शव मिलने से मची सनसनी

0
80

हल्द्वानी। मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की करने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पत्थर से बुरी तरह कुचला है सिर

मामले को लेकर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी देते हुए बताया की दोनों मृतकों के सिर को पत्थर से कुचला गया है। जिस वजह से अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन दोनों मृतकों के पास से आईडी बरामद की गई है। जिससे उनकी पहचान की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY