आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
31

हरिद्वार। विजिलेंस ने रुड़की में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। सुपरवाइजर पर आंगनबाड़ी सहायिका से प्रमोशन कराने के एवज में घूस मांगने का आरोप लगाया गया था।

सहायिका की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने रुड़की के बाल विकास अधिकारी कार्यालय में छापा मारकर ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ मौके पर ही दबोच लिया। बताया जाता है कि बाल विकास अधिकारी कार्यालय रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी ने आंगनबाड़ी सहायिका से उसके प्रमोशन के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने मामले की पुष्टि कर जाल बिछाया। तय योजना के तहत बुधवार को जैसे ही सहायिका ने रिश्वत की रकम ली, वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मामले में विकास भवन रोशनाबाद स्थित डीपीओ कार्यालय के अधिकारी का भी नाम सामने आया है। फिलहाल, उनकी भूमिका को लेकर सतर्कता टीम जांच में जुटी हुई है और नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही है।

LEAVE A REPLY