देहरादून। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म (शिमला बाईपास रोड) के पास स्कूटी सवार एक युवक पर सरेराह गोली चला कर मौके से फरार हो गए। गोली युवक के पेट को छूती हुई निकल गई, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। आनन फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल अवस्था में युवक को निकटतम अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया और बदमाशो की तलाश में सघन चैकिंग अभियान चलाया। घायल युवक की पहचान सत्यम के रूप में हुई है, जो एक बैंक कर्मी बताया गया है। घटना के वक्त सत्यम अपनी बहन के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस की कई टीमें गठित कर बाइक सवार बदमाशों की घेराबंदी और तलाश जारी है। हालांकि, गोलीबारी के पीछे की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। वहीं घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
स्कूटी सवार बैंककर्मी पर झोंका फायर
देहरादून। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म (शिमला बाईपास रोड) के पास स्कूटी सवार एक युवक...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









