निगम सुपरवाइजर को धमकी, पूर्व भाजपा नेता पर आरोप

0
54

देहरादून। अक्सर विवादों में रहने वाले कथित भाजपा नेता राकेश उर्फ तिनका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के सुपरवाइजर को धमकी दी और गली गलौच की। यही नहीं आरोप है कि खुद को एक मंत्री का भाई बताते हुए सुपरवाइजर पर रौब गालिब करने का भी प्रयास किया गया। जिसकी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

नगर निगम में सुपरवाइजर पद पर तैनात ओम प्रकाश ने भाजपा नेता राकेश तिनका पर फोन पर धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बातचीत के दौरान राकेश ने अपने परिवार के सदस्य को हटाने की बात को लेकर सुपरवाइजर पर दबाव बनाया और खुद मंत्री मखवाना का भाई बताकर उनको धमकाने का प्रयास किया। दोनों के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद मामला खासा चर्चा में है। रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर दोनों के बीच तीखी बहस और आपत्तिजनक भाषा सुनाई भी दी जा रही है। सुपरवाइजर ओम प्रकाश का आरोप है कि उन्हें काम करने से रोकने और आयोग के नाम पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

यंहा गौरतलब है कि पूर्व में तिनका पर कई संगीन आरोप लग चुके हैं और कई मामले दर्ज है। जिस कारण भाजपा ने भी उन्हें पार्टी से निष्कासित किया था।

मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता और पूरे विवाद की वजह क्या है, यह संबंधित पक्षों के बयान और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि हमारा पोर्टल कथित रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता। राकेश से संपर्क होने पर उनका भी बयान प्रकाशित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY