करोड़ों की साइबर ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
31
 dipr

देहरादून। उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की टीम ने ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर ₹1,77,53,960 की ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी शिकायतकर्ता ने YouTube पर ‘Winadda’ नामक ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा था। इसके बाद अज्ञात साइबर ठगों ने विभिन्न व्हाट्सएप नंबरों से संपर्क कर कम निवेश में भारी मुनाफे का लालच दिया और वर्ष 2025 में कुल ₹1.77 करोड़ से अधिक ऐंठ लिए। एसटीएफ की जांच में पता चला कि ठगी गई कुल राशि में से ₹14 लाख की रकम सीधे गिरफ्तार अभियुक्त के बैंक खाते में क्रेडिट हुई थी। जांच के दौरान आरोपी के बैंक खाते का विश्लेषण करने पर सामने आया कि मात्र 4 महीने की अवधि में करीब ₹95 लाख का संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ था। जिसके बाद पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जुटाने के बाद राजस्थान के थाना लाडनूं क्षेत्र से किशोर पुत्र मदन लाल निवासी: वार्ड नं.-05, ऊंचा मगर बास, थाना लाडनूं, जनपद डीडवाना को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY