लाखों की स्मैक के साथ बुलबुल गिरफ्तार

0
41
 dipr

देहरादून। एसएसपी के निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक महिला को लाखों रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 12.78 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोथरोवाला स्थित सपेरा बस्ती पुल के पास चेकिंग के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.78 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान बुलबुल (28 वर्ष), पत्नी रोहित, निवासी मोथरोवाला सपेरा बस्ती, थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY