देहरादून। उत्तराखण्ड में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट और लोहाघाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 किलो 100 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आँकी गई है।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी लोहाघाट क्षेत्र से चरस एकत्रित कर उत्तर प्रदेश के बरेली में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। आरोपी की पहचान सुरेश सिंह तिसल्ला पुत्र दान सिंह तिसल्ला, निवासी खतेड़ा मल्ला, थाना पंचेश्वर, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF अजय सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद अब आरोपी से पूछताछ कर चरस की सप्लाई के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई में STF की ओर से उपनिरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, जगदीप नेगी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

/>







