देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक गाँव से चार वर्षीय बालक को बाघ उठा कर ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल में कांबिंग अभियान चलाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है। सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया गया। पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सभी टीमें लगातार बालक को तलाशने में जुटी हुई है। वही क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










