देहरादून। शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधडी कर फरार चल रहे दस हजार के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार भानियावाला निवासी उत्तम सिंह पवार ने गत दिनों डोईवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पहचान मोहित अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय सीताराम निवासी गाजियाबाद से थी जोकि शेयर मार्केट का काम करता था। मोहित ने उनको प्रलोभन देकर शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के नाम पर 50 लाख रुपए लेकर ठग लिए और फरार हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 10000 का इनाम घोषित किया गया था । इसी क्रम में लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए गत रात्रि आरोपी मोहित अग्रवाल को रानीपोखरी पुलिस टीम द्वारा उसके नए ऑफिस बी- 108 सेक्टर 63 नोएडा (उ0प्र0) से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










