देहरादून। चोरी की योजना बनाते हुए चार शातिर अपराधियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, खुखरी, एटीएम कार्ड्स तथा नकबजनी की घटना को अजांम देने के लिए लाया गया आलानकाब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि सेलाकुई पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि खाटू श्याम मंदिर के पीछे एक वर्ना गाड़ी खडी है, जिसमें कुछ व्यक्ति बैठे है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर खाटू श्याम मन्दिर के पीछे एक गाड़ी खड़ी थी तथा पास में ही गन्ने के खेत से कुछ व्यक्तियों की आपस में बात करने की आवाज आ रही थी, जो सेलाकुई बाजार में ज्वैलरी शॉप तथा एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मौके पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों को शक होने पर पकड़ लिया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खुखरी, 03 कारतूस, आला नकब तथा अलग-अलग बैंकों के 34 एटीएम कार्ड बरामद हुये। अभियुक्तों की पहचान राहुल खान पुत्र खुर्शीद, रिजवान पुत्र वारिस, नसीम अहमद पुत्र हजारुद्दीन व तारिक हुसैन पुत्र हारून निवासी हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारो अभियुक्त शातिर अपराधी हैं जोकि गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अजांम देते हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में गैंगस्टर एक्ट, एटीएम ठगी तथा चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...









