हरिद्वार। राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट को आज हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। खड़खड़ी श्मशान घाट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें मुखाग्नि दी गई, जहां वातावरण भावुक और गमगीन रहा। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल दिवाकर भट्ट को अंतिम विदाई देने के लिए आमजन से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाकर भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। वहीं, हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल व वरिष्ठ अफसरों ने भी श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। दिवाकर भट्ट के निधन से राज्यभर में शोक की लहर है।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
युवती को चापड़ दिखाने वाला युवक गिरफ्तार
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार को 112 के माध्यम से राजीव नगर में एक व्यक्ति द्वारा एक लड़की को चांपड़...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










