देहरादून (अनुराग जैन)। एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सुबह सवेरे राजपुर रोड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 10:00 बजे सिल्वर सिटी मॉल (राजपुर रोड) के पास जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा निवासी सहस्रधारा रोड की बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
वहीं राजपुर रोड जैसे व्यस्त और हाई-प्रोफाइल इलाके में दिनदहाड़े कत्ल होना, देहरादून पुलिस की चौकसी और खौफ पर बड़ा ‘सवालिया निशान’ खड़ा करता है।
समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।









