हत्या के मामले में फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार

0
50
 dipr

देहरादून। वर्ष 2024 में हुई एक हत्या के एक मामले में वांछित इनामी अभियुक्त को एसटीएफ ने चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ द्वारा सक्रिय गैंग/गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना कनखल, जनपद हरिद्वार में पंजीकृत मु0अ0सं0 337/2024, धारा 302, 201, 120बी, 34 IPC में वांछित एवं लंबे समय से फरार चल रहे ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त प्रदीप S/O बृजपाल R/O ऊदपुर झिझाना शामली उत्तर प्रदेश को उत्तराखण्ड STF की टीम द्वारा इनपुट विकसित कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। टीम द्वारा प्रभावी पतारसी-सुरागरसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को आज चंडीगढ़ पंजाब से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा वर्तमान में पंजाब में छोटा हाथी गाड़ी में माल डिलवरी का काम किया जा रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास, शिष्य विशम्बर दास, उम्र करीब 73 वर्ष, की हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना में कुल 06 अभियुक्त प्रकाश में आए थे, जिनमें से 04 अभियुक्तों को जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अभियुक्त सौरभ उर्फ नीटू को दिनांक 20.09.2026 को STF द्वारा बागपत से गिरफ्तार किया जा चुका है एवं एक अन्य अभियुक्त प्रदीप लगातार फरार चल रहा था । वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी तथा गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों द्वारा ₹50,000/- का इनाम घोषित किया गया था।

LEAVE A REPLY