डेंगू को लेकर तैयारी !

0
296
 dipr

बदलते मौसम को देखते हुए राजधानी देहरादून में डेंगू और मलेरिया से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां कर ली है ओर विभाग की टीम भी सतर्क हो गई है।

 

इसको लेकर देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू को लेकर मार्च माह में विभाग की बैठक की गई जिसमें ये निर्देश दिए गए है कि जो डेंगू से लड़ने के लिए जरूरी उपकरण है वो हमारे पास उपलब्ध रहे ओर 15 अप्रैल तक ये तैयारी पूरी कर ली जाए ।उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स ओर खून की उपलब्धता के लिए ब्लड बैंक्स से समन्वय बनाया जाएगा वहीं पैथोलॉजी लैब्स के साथ भी बैठक की जाएगी ताकि मनमानिक तरीके से टेस्ट के चार्ज ना लिए जाए ।

 

 डॉ मनोज कुमार शर्मा , मुख्य चिकित्सा अधिकारी,देहरादून

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY