सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की आवश्यकता पर जताई अपनी राय

0
275
 dipr

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी  ने “एक राष्ट्र एक चुनाव”- “वन नेशन वन इलेक्शन” का जो विजन रखा है ये जनता के देश के अर्थव्यवस्था के औैैैर सरकारी सुविधा के लिए बहुत ही आवश्यक है।

बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न हो रही है।आदरणीय पीएम मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा था, ‘देश को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए आगे आना होगा। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए प्रमुख वादों में से एक है।पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत परिवर्तनकारी सुधारों का गवाह बन रहा है।देश में राजनीतिक स्थिरता, सतत विकास और समृद्ध लोकतंत्र की सुनिश्चितता में यह निर्णय ‘मील का पत्थर’ सिद्ध होगा।

डा. बंसल ने कहा कि 2019 के चुनाव में चुनाव का खर्च 60 हजार करोड़ था जो कि, 2024 के चुनाव में 1 लाख 35 हजार करोड़ हुआ जो दुगने से भी ज्यादा है और देश में जब हर राज्य में हर साल कोई न कोई चुनाव चलता रहता है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि इसके कारण विकास कार्य बाधित होते रहते हैं सुरक्षा बलों पर दबाव रहता है प्रशासन की मशीनरी पर दबाव रहता है और जनता भी हर समय चुनाव के कारण परेशान रहती है इसलिए एक चुनाव लोकसभा एवं विधानसभा का एक साथ होने से सरकारी संसाधनों पर दबाव कम होगा सुरक्षा बल ठीक प्रकार से व्यवस्था कर पायेंगे और विकास कार्य भी बाधित नहीं होंगे।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि इसलिए एक देश एक चुनाव राष्ट्र के हित में है समाज के हित में है देश के हित में है।यह लोकतंत्र को मजबूत करने की ओर एक अहम कदम है।

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY