एएनएम की समस्याओं पर स्वास्थ्य महानिदेशक से मुलाकात, पदोन्नति और HRA पर चर्चा

0
248
 dipr

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे का अध्यक्षता में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने  एएनएम की लम्बित मुख्य दो समस्याओं को लेकर स्वास्थ महानिदेशक डा तारा आर्या से स्वास्थ महानिदेशालय में भेटं की गई ।

बैठक में एएनएम के प्रशिक्षण के उपरांत पदोन्नति एवं प्रशिक्षण में शिथिलीकरण को लेकर मुख्य रुप से वार्ता की गई जिसमें परिषद द्वारा स्वास्थ महानिदेशक को बताया गया कि एएनएम के प्रशिक्षण के उपरांत पदोन्नति में मुख्य समस्या यह है कि प्रशिक्षण काफी कम एएनएम को दी जा रही है और इस स्थिति में पदोन्नति से पूर्व ही कई एएनएम सेवानिवृत्त हो जाएंगी । परिषद द्वारा सुझाव दिया गया कि जिस प्रकार वर्ष 2021 में प्रशिक्षण में शिथिलीकरण देते हुए एएनएम को पदोन्नति प्रदान की गई थी उसी प्रकार वर्तमान में भी शासन को इस आशय का प्रस्ताव प्रेषित किया जाए ताकि अधिक से अधिक एएनएम को पदोन्नति हेतु कार्य़वाही की जा सके, इस पर स्वास्थ महानिदेशक से सहमति बनी है कि एक प्रस्ताव उन्हें उक्त के सम्बन्ध में बनाकर दिया जाए जिसका अध्ययन कर उसे शासन को प्रेषित किया जाएगा ।

इसके अतिरिक्त स्वास्थ महानिदेशक द्वारा प्रशिक्षण में एएनएम की संख्या बढाए जाने को भी आश्वस्त किया गया ।

स्वास्थ महानिदेशक से एएनएम की द्वितीय मांग यह रखी गई कि एएनएम को HRA की सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है । पहले एएनएम केन्द्र पर एएनएम रहती थी तो उनको hra प्रदान नहीं किया जा रहा था, किन्तु अब उक्त केन्द्रों पर आयुष्मान केन्द्र खोल दिए जाने से एएनएम के रहने की कोई व्यवस्था नहीं है ।

स्वास्थ महानिदेशक द्वारा इसका प्रस्ताव बनाकर भी शासन को भेजे जाने का आश्वासन दिया गया क्योंकि इस पर भारत सरकार की सहमति से ही निर्णय लिया जाना है । परिषद द्वारा अवगत कराया गया कि परिषद के पत्र पर ही स्वास्थ महानिदेशक द्वारा इस सम्बन्ध में समस्त सीएमओ से जानकारी मांगी गई थी किन्तु कई सीएमओ द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई ।

परिषद द्वारा स्वास्थ महानिदेशक से मांग की गई कि समस्थ सीएमओ की जिम्मेदारी तय करते हुए उक्त की सूचना मंगाई जाए ।

 

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY