भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं डिंपल यादव, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

0
629
 dipr

Dimple Yadav visited Badrinath Dham Chamoli Uttarakhand news in hindi

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव बदरीनाथ धाम पहुंची। डिंपल यादव रविवार को यहां पहुंची थीं। सोमवार सुबह उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन पूजा-अर्चना की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव कुछ दिन पहले की परिवार संग केदारनाथ धाम के भी दर्शन के लिए पहुंची थी। रविवार को वह बदरीनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल हुई।

उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं। राहुल गांधी बाबा केदार की सांयकालीन आरती में भी शामिल हुए। वह शाम 5.30 बजे आरती स्थल पर पहुंचे और हाथ जोड़कर बाबा का ध्यान किया।

LEAVE A REPLY