देहरादून । नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार लिया है। प्राप्त जानकारी के कोतवाली ऋषिकेश में एक महिला द्वारा उनकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म करने के संबंध में सूचना दी गई। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश में एक टीम गठित की गई| गठित टीम द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सर्विलांस व मुखबिरों की सहायता लेकर अभियुक्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गई। गत दिवस पुलिस को सूचना मिली की आरोपी गाजियाबाद में छुपा है। सूचना पर करवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को साहिबाबाद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नीरज कुमार पुत्र नामालूम निवासी श्याम पार्क साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
खेल
मैराथन दौड़ में तनुश्री व नितिन ने मारी बाजी
जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित हुई मैराथन दौड़
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में...
क्राइम
सफलता: एक लाख का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बिहार के कुख्यात कल्लू गैंग से जुड़े एक लाख रुपये के...
राजनीति
आईटी पार्क भू आवंटनः सीएस से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
राज्य सरकार की पारदर्शिता और नीतियां सवालों में: प्रीतम
देहरादून। आईटी पार्क की जमीन को प्राईवेट बिल्डर को 90 साल की लीज पर आबंटित...










