कांग्रेस समिति ने वोट कटने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

0
228
 dipr

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मताधिकार संरक्षण समिति ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग, चुनाव प्रक्रिया या मतदाता के विवेक पर सवाल नहीं उठा रही है, बल्कि जनवरी 2025 में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में काटे गए वोटों की प्रक्रिया की पारदर्शिता की मांग कर रही है। समिति ने शिकायत की कि कई स्थानों पर लोकसभा चुनाव में वोट देने वाले लोगों के नाम स्थानीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में गायब थे।

समिति के सदस्य अभिनव थापर ने देहरादून नगर निगम चुनाव में 32,000 वोटों के अचानक कटने का उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि इन नामों को क्यों हटाया गया और तीन दिन पहले नाम जुड़वाने की प्रक्रिया कैसे संभव थी। समिति ने इस मुद्दे को लेकर जनजागरण और कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई है। पंकज क्षेत्री ने भी वोटर लिस्ट में नाम कटवाने और जोड़ने की प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं पर जन जागरूकता अभियान चलाने की बात की। समिति ने वोटरों की शिकायतों के लिए एक ईमेल और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं।

Reported By: Arun Sharma

LEAVE A REPLY