हरकी पैड़ी में लंगरवालों ने आर्मी जवान की पिटाई, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

0
242
 dipr

हरकी पैड़ी के निकट अब से कुछ देर पूर्व कुछ लंगर वालों ने मिलकर एक आर्मी जवान की पिटाई कर दी। मारपीट में आर्मी जवान को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि आर्मी जवान परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आया था तभी सुभाषघाट के निकट लंगर वालों से उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान आसपास के लंगरवालों ने मिलकर आर्मी जवान की बुरी तरह पिटाई कर दी।

घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र में लंगरों और अतिक्रमण पर चालानी कार्रवाई की। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया आर्मी जवान का मेडिकल कराया जा रहा है साथ ही आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। मामले में जो भी जरूरी होगी कार्रवाई की जाएगी।

 

Reported By: Ramesh Khanna

LEAVE A REPLY