Meghalaya Honeymoon Murder : गाजीपुर में किसके घर रुकी थी सोनम? राजा रघुवंशी के भाई का खुलासा

0
320
 dipr

इंदौर। Meghalaya Honeymoon Murder इंदौर कपल केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पति राजा रघुवंशी की हत्या करने के आरोप में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi arrest) को मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोप हैं कि सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को मारा।

Modi Government 11 Years : CM धामी ने केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर मीडिया से वार्ता की

अब राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने दावा किया है कि सोनम रघुवंशी को फरार होने में राज कुशवाहा ने ही मदद की। इंदौर में रुकने के बाद सोनम उप्र में रहने वाली राज की बहन के घर में रुकी। उसकी तीन अन्य लोगों ने भी मदद की है।

अभी एक और किरदार सामने आना बाकी

सोनम दो लोगों के साथ गाजीपुर गई थी। एक महिला ने सोनम को दो लोगों के साथ वाराणसी में देखा है। विपिन ने कहा कि मुझे आशंका है कि राज के अलावा भी नया किरदार है जो अभी तक सामने ही नहीं आया है।

होम स्टे पर मंगलसूत्र और अंगूठी छोड़ी

डीआईजी के मुताबिक सोनम ने 23 मई को बैग में ही मंगलसूत्र और अंगूठी छोड़ दी थी। इस बैग को पुलिस ने होम स्टे से बरामद किया है। जिस दिन मंगलसूत्र मिला, उसी दिन सोनम पर शक हो गया। नई नवेली दुल्हन मंगलसूत्र कैसे बैग में रख सकती है। पूछताछ में पता चला सोनम राजा को मारने के बाद बैग लेकर भागना चाहती थी। इत्तेफाक से बैग स्कूटर की डिक्की में नहीं रख सकी और राजा ने होम स्टे पर ही छोड़ दिया।

सोनम ने यह भी बताया कि पहले उसका इरादा हादसा बताने का था। राजा को धक्का देकर मारना चाहती थी। फोटोशूट के दौरान विक्की और आकाश के धक्का न देने पर उन पर गुर्राई और इशारा किया। विशाल ने राजा पर अटैक किया तो उसने संघर्ष किया। फिर दूसरा वार किया गया।

Sonam Raghuvanshi : को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जा रही मेघालय पुलिस

LEAVE A REPLY