Breaking: मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

0
79
 dipr

देहरादून। उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी साहू के खिलाफ कैंट कोतवाली में धोखे में रखकर शादी करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज कराते हुए अन्य महिलाओं से संबंध होने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, रेखा आर्य का आरोप है कि शादी के समय उनके पति ने अपनी पहली शादी और बच्चों से जुड़ी जानकारी छिपाई थी। बाद में उन्हें पति की पूर्व शादी के बारे में पता चला। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं।

मंत्री ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके हस्ताक्षरों से संबंधित कथित कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उन्हें कुछ कंपनियों में निदेशक पद से हटाया गया, जबकि उनके मुताबिक उन्होंने इसके लिए कोई त्यागपत्र नहीं दिया था।

शिकायत में रेखा आर्य ने अपने और अपने नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY