देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) की ओर से राजधानी देहरादून में अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने इंजीनियर्स एन्कलेव, कावली क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के व्यावसायिक उपयोग के लिए किए जा रहे निर्माण को पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया।
मिलन विहार के सामने स्थित उक्त स्थल पर टिन शेड और कमरों का निर्माण किया जा रहा था। मामले में 12 अक्टूबर 2026 को सुनवाई निर्धारित की गई थी, जिसमें संबंधित पक्ष उपस्थित हुआ, लेकिन व्यावसायिक निर्माण से संबंधित आवश्यक स्वीकृति के अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही, दिया गया जवाब भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को सील कर दिया।

/>








