जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

0
4
 dipr

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चल रहे एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी के सख्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस ने कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत संस्कृति लोक कॉलोनी में एक किराए के कमरे में चल रहे अवैध देह व्यापार का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस टीम ने मौके पर औचक छापेमारी कर मुख्य अभियुक्ता समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

व्हाट्सएप के जरिए चलता था पूरा नेटवर्क

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्य अभियुक्ता अजमीरा किराए के मकान में बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर यह अवैध धंधा संचालित कर रही थी। वह व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें युवतियों की फोटो भेजती थी और उनकी पसंद के आधार पर सौदा तय करती थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयां व 3,500/- रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY